पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
बुलंदशहर। पांच दिनों की राहत के बाद शहर में सोमवार को फिर अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत हुई। डीएवी तिराहे से शुरू हुए अभियान का विरोध करते हुए दुकानदारों ने हंगामा किया। इस दौरान डीएवी तिराहे से वलीपुरा नहर तक करीब दो घंटे तक यातायात ठप रहा। व्यापारियाें द्वारा मांगी गई मोहलत के बाद सोमवार को डीएवी तिराहे पर अवैध कब्जे हटाने के लिए टीम पहुंची। बुलडोजर को देखकर दुकानदारों में हड़कंप मच गया। उन्होंने टीम के अफसराें पर भेदभाव का आरोप लगाकर विरोध शुरू कर दिया। दुकानदारों ने आरोप लगाया कि सीमांकन में भेदभाव किया गया है। टीम के अधिकारियों द्वारा समझाने के बाद दुकानदार शांत हुए। जेसीबी मशीन से डीएवी तिराहे से रेलवे फाटक तक अवैध कब्जे ध्वस्त किए गए। वहीं साप्ताहिक बंदी के कारण शहर के बाजार गांधी चौक, अंबर सिनेमा, अंसारी रोड आदि स्थानों पर अभियान नहीं चला। बंद के दौरान पुराने बाजारों में कुछ स्थानाें पर दुकानदार स्वयं अतिक्रमण हटाते दिखे। इससे पहले गांधी चौक के व्यापारियाें ने प्रशासन से कुछ दिनों का समय मांगा था। इससे गांधी चौक पर ध्वस्तीकरण अभियान नहीं चला।
सिटी मजिस्ट्रेट एके सिंह ने बताया कि गणतंत्र दिवस के कारण अभियान शहर में रुक गया था। अभियान के दौरान कोई भी व्यक्ति अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है। बेवजह किसी को परेशान नहीं किया जाएगा। मंगलवार को पुराने बाजारों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलेगा।
वलीपुरा नहर तक लगी वाहनों की लंबी कतार
बुलंदशहर। डीएवी तिराहे पर अतिक्रमण हटाने के दौरान जाम लग गया। वलीपुरा नहर तक करीब दो घंटे तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही। डीएवी तिराहे पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। ऐसे में डीएवी तिराहे पर सोमवार दोपहर करीब एक बजे से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू हुआ। इसके चलते रोड के दोनों तरफ वाहनों का आवागमन थम गया। कुछ ही देर में वाहनों की लाइन लग गई। डीएवी तिराहे से वलीपुरा नहर तक वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया। जाम का असर अंसारी रोड बस अड्डे तक दिखा। जाम से बचने के लिए नोएडा, दिल्ली गाजियाबाद से आने वाली रोडवेज बसें वलीपुरा नहर पर ही सवारियां उतारकर लौट गईं। उधर जाम खुलवाने में ट्रैफिक पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब दो घंटे बाद यातायात बहाल हुआ।