सिकंदराबाद। गोरखी में बुधवार रात करीब 1:30 बजे 8 बदमाशों ने जरी श्रमिक के घर डकैती की। डकैतों ने श्रमिक के घर से दो लाख रुपये की नकदी और करीब एक लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के गहने लूटकर भाग गए। इस दौरान पीछा करने पर बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग की। इससे दहशत फैल गई।
गुलावठी रोड स्थित मोहल्ला गोरखी में अब्दुल परिवार के साथ रहते हैं। अब्दुल ने कुछ दिन पूर्व सलेमपुर रोड स्थित अपना प्लाट बेचा था। प्लाट बिक्री से मिले 2 लाख रुपये घर में रखे थे। पीड़ित के मुताबिक बुधवार रात करीब 1:30 बजे हथियारों से लैस करीब 8 बदमाश अब्दुल के मकान में छत के रास्ते से घुसे। बदमाशों ने तमंचा सटाकर अब्दुल को जगाया। बाद में अब्दुल की पत्नी रुखसाना भी जाग गई। बदमाशाें ने रुखसाना पर छुरा तानकर संदूक में रखे करीब दो लाख रुपये और सोनी के कुंडल, अंगूठी, पाजेब आदि निकलवा लिए। बदमाशों ने दंपति से मारपीट भी की। बदमाशों ने करीब एक घंटे तक लूटपाट की। बदमाशों के जाने के बाद अब्दुल ने शोर मचाया। आसपास के लोग वहां पहुंचे और बदमाशों का पीछा किया, लेकिन बदमाश फायरिंग कर भाग निकले।
सिकंदराबाद सीओ राम मूरत यादव का कहना है कि वारदात की जानकारी मिल गई है। जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।