बुलंदशहर। विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस का कुनबा अब बिखरता नजर आ रहा है। कांग्रेसियों में चेयरमैन पद को लेकर बगावत शुरू हो गई है।
बुधवार को शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने हाईकमान के फैसलेे के विरोध में शहर अध्यक्ष को अपने त्याग पत्र सौंप दिए हैं। त्याग पत्र में कहा गया है कि चेयरमैन पद के लिए कार्यकर्ताओं को दूर रखा गया है।
बुलंदशहर नगर पालिका अध्यक्ष पद के टिकट को लेकर कांग्रेसियों में पिछले दस दिनों से घमासान चल रहा है। काला आम चौराहे स्थित राजेबाबू पार्क में हाईकमान के फैसले के विरोध में शहर कमेटी के उपाध्यक्ष राजीव चौधरी, हितेंद्र गुर्जर, हाजी इरफान, महासचिव मोहनलाल अग्रवाल, विजय सैन, संजीव मंगवाना, पीर मोहम्मद, मीडिया प्रभारी ने इस्तीफा दिया। शहर अध्यक्ष ने बदाया कि त्याग पत्र की कापी हाईकमान को फैक्स कर दी गई है। वहीं से निर्णय कि या जाएगा।