जाम लगाया, जैनपुर में वाहन की चपेट में आकर गई वृद्धा की जान
बुलंदशहर। सड़क पार कर रही वृद्ध महिला की वाहन की चपेट में आने से हुई मौत पर गुस्साए ग्रामीणों ने मार्ग जाम कर दिया। सिमेत दो लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। कोतवाली देहात क्षेत्र के जैनपुर गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई वृद्धा की मौत पर नाराज ग्रामीणों जाम लगा दिया। कुछ देर बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया। उधर, खानपुर क्षेत्र में दो बाइकों की टक्कर में तीन युवक घायल हो गए। बाद में एक युवक की अस्पताल में मौत हो गई।
फैजाबाद निवासी सीतापति (65) पति के साथ बृहस्पतिवार की रात करीब 9 बजे पैदल जा रही थी। जैनपुर गांव में सड़क पार करते समय किसी वाहन ने महिला को टक्कर मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने रोड पर जाम लगा दिया। कुछ देर में मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा कर जाम खुलवाया। जिला अस्पताल लेकर लाए मृतका के शव को परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। रात में ही शव परिजनों को सौंप दिया गया। पहाड़पुर निवासी योगेंद्र (28) बृहस्पतिवार को करीब पांच बजे ससुराल औरंगाबाद से बहन के घर खानपुर बाइक से जा रहा था। खानपुर के पास बुलंदशहर निवासी अंबरीश और संजीव की बाइक से उसकी बाइक की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में तीनों घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान योगेंद्र की मौत हो गई।