बुलंदशहर। मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान पूरा होने के बाद अंतिम वोटर लिस्ट प्रकाशन की तैयारी शुरू हो गई है। पंचस्थानी कार्यालय में इसके लिए मंगलवार को भी दिनभर कवायद चली। चेयरमैन और सभासद के संभावित उम्मीदवार भी वोटर लिस्ट के लिए कार्यालय में चक्कर लगाने लगे हैं। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार सिंह का कहना है कि बृहस्पतिवार तक डाटा तैयार करा लिया जाएगा। इसके बाद सूची का अंतिम प्रकाशन कराया जाएगा।
200 लोगों ने नो ड्यूज फॉर्म जमा किए
गुलावठी। नगरपालिका चुनाव की तैयारी के मद्देनजर 200 लोगों ने नगरपालिका में नो ड्यूज फॉर्म जमा किए हैं। 80 लोगों को नो ड्यूज प्रमाण पत्र जारी कर दिए गए हैं। निकाय चुनाव प्रभारी गिरिराज किशोर गुप्ता ने बताया कि इस बार प्रत्याशियों की संख्या ज्यादा होने की संभावना है।