बुलंदशहर। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर रालोद कार्यकर्ताओं ने कैंप कार्यालय में हवन कर भूड़ चौराहा पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
किसान नेता की पुण्यतिथि पर कार्यकर्ताओं ने हवन किया। बाद में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। रालोद जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी, युवा इकाई के जिलाध्यक्ष अतुल वाल्मीकि और जिला समन्वयक आसिफ गाजी ने विचार रखे। बाद में कार्यकर्ता भूड़ चौराहा पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। यूपी सिंह, महीपाल सिंह, उम्मेद अली, नावेद मियां, मनीष, अजित, राम नरेश, सुमित बेरी आदि रहे। पूर्व मंत्री किरनपाल सिंह के आवास पर पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्य तिथि मनाई अध्यक्षता मीर सिंह और संचालन गंभीर सिंह ने किया। जहांगीराबाद में पुष्पेंद्र चौधरी के आवास पर सपाईअो ने किसान नेता को याद किया। अध्यक्षता धर्मपाल सिंह संचालन हसन अब्बास ने किया।