ऊंचागांव। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में मंगलवार को सत्र के अंत पर समारोह आयोजित हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि केके शर्मा ने अभिभावक से लड़कियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि लड़कियों की शिक्षा से समाज मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि लड़के और लड़की में भेदभाव न करें, बल्कि लड़कियों को उच्च शिक्षा प्रदान करें। जिला महिला प्रभारी प्रतिभा सिंह ने कहा कि वर्ष 2010 से गरीब बच्चों को निःशुल्क शिक्षा मिल रही है। दोनों विद्यालयों की मेधावी छात्राओं की सम्मानित किया गया। समन्वयक रंजनी सिंह, दिनेश उपाध्याय, प्रवीण कुमार, डाॅ. संजय सिंह, सुदेश देवी, शिखा श्रीवास्तव ने भी विचार रखे। कार्यक्रम का संचालक राम सुमेर ने किया। अभिभावक सुदेश देवी ने कहा कि अभी तक इन विद्यालय में कक्षा छह से आठ तक शिक्षण कार्य होता है। सरकार इसे कक्षा 12 तक बढ़ाए।