बुलंदशहर। कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि देकर याद किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। यूथ कांग्रेसियों ने जिला अस्पताल में रक्तदान किया।
विचार गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष नरेंद्र त्यागी ने कहा कि राजीव गांधी ने किसान, मजदूर, नौजवान तथा महिलाओं के लिए बहुत कार्य किए। देश को संचार, सूचना तथा कम्प्यूटर में आत्मनिर्भर बनाना जैसी उपब्धियां रहीं। पूर्व विधायक बुद्वपाल सिंह, एआईसीसी सदस्य सुभाष गांधी, कैफी फैजल ने भी विचार रखे। संचालन पार्टी प्रवक्ता आदर्श देव शर्मा ने किया। अंबरीश वर्मा, मुनीर अकबर, महीपाल सैनी, धर्मसिंह, नाफे अंसारी, गुलवीर सिंह, राघवेंद्र सिंह, हुसैन अली, अनिल शर्मा, डीडी शर्मा, गुड्डू मलिक, दानिश कुरैशी, सुधीर नारायण बैरी, खुशनसीब, सोहन पाल सिंह आदि शामिल रहे। उधर, पूर्व जिला अध्यक्ष श्यौपाल ने भी जिला अस्पताल में मरीजों को फल बाटें। अलीम खां, करनवीर सिरोही, देवेंद्र राजा, महेश शास्त्री, देवेंद्र शर्मा, किशन, नरेश आदि शामिल रहे।
रक्तदान किया
युवक कांग्रेसियों ने जिला अस्पताल में रक्तदान किया। मनोज ठाकुर और कैफी फैसल के नेतृत्व में सरोज, हनी पवार, आबिद सैफी, चंचल लोधी, प्रिंस आदि ने रक्तदान किया।
‘आईटी के जनक थे राजीव’
बुगरासी/शिकारपुर/गुलावठी/स्याना। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को पुण्य तिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान वक्ताओं ने उन्हें आईटी का जनक बताया। बुगरासी के एक क्लीनिक पर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस नगर अध्यक्ष डॉ. इदरीस ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने भारत में आईटी सेक्टर को बढ़ावा दिया था। श्रद्धांजलि देने वालों में इकराम अहमद, नवीन कुमार, मनीष कुमार, मुकुल कुमार, चेतन रहे। वहीं, शिकारपुर में सोमवार को राजीव गांधी को पुण्य तिथि पर कांग्रेस के नगर अध्यक्ष के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। नगर अध्यक्ष आरिफ नकवी, अनोखलाल शर्मा, देवेंद्र चौधरी, शिवकुमार शर्मा, शिवकुमार पाराशर उपस्थित रहे। दूसरी ओर गुलावठी में राजीव गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। जीटी रोड पर आयोजित कार्यक्रम में जमुना प्रसाद शर्मा, रूपचंद रवि, मोहिउद्दीन जिलानी, मुंशी महरबान अली ने श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं, स्याना में नगर अध्यक्ष पंकज गर्ग, हेमराज साथी के संचालन में हुए कार्यक्रम हुआ।
खुर्जा में राजीव गांधी को भूले कांग्रेसजन
खुर्जा। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को कांग्रेसी भूलते जा रहे हैं। सोमवार को उनकी पुण्य तिथि पर कांग्रेसियों को उन्हें श्रद्धांजलि देने तक का समय नहीं मिला। खुर्जा में कांग्रेसियों को तो उनके बलिदान दिवस तक की याद नहीं थी। हैरानी की बात यह है कि पालिका चुनाव नजदीक आने के कारण लगभग एक दर्जन संभावित प्रत्याशी कांग्रेस से टिकट लेने की जद्दोजहद में जुटे हुए हैं। इसके बावजूद कांग्रेसियों को राजीव गांधी के बलिदान दिवस तक याद नहीं रहा।
क्या बोले विधायक
मैं लखनऊ मीटिंग में आया हुआ हूं। आज राजीव गांधी की पुण्य तिथि है। लखनऊ आने के कारण में क्षेत्र में किसी श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन नहीं कर पाया, लेकिन नगर कांग्रेस कमेटी ने जरूर कोई कार्यक्रम का आयोजन किया होगा।
बंशी पहाड़िया, विधायक