सांसद ने पार्क सौंदर्यीकरण को दिए एक लाख
खुर्जा। सांसद सुरेंद्र नागर ने अंबेडकर पार्क में बुद्ध विहार का उद्घाटन कर भगवान बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने पार्क और बुद्ध विहार के सौंदर्यीकरण को एक लाख की राशि भेंट की।
अखिल भारतीय भिक्षु संघ उत्तर प्रदेश आगरा के तत्वावधान में आयोजित समारोह में सांसद सुरेंद्र नागर ने भगवान बुद्ध के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। भिक्षु मोनेंद्र, महेंद्र रत्न, विजय सोन, श्रद्धा नंद, विमल कीर्ति, बौद्ध महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शांति स्वरूप बौद्ध, डॉ. अरुण, गया प्रसाद गौतम, जसबंत सिंह, राम सहाय बौद्ध, मुंशीलाल गौतम, बिहारी लाल बौद्ध, धर्मवीर सिंह ने विचार रखे। इसमें शिवराज सिंह, वीर सिंह, चरन पाल, जहान सिंह, नंदकिशोर, पवन, आरसी सरोज, डॉ. सूरज भान सागर, सुरेश चंद बौद्ध आदि मौजूद रहे।