तीन दिवसीय बारह कुंडीय गायत्री महायज्ञ समारोह शुरू
खुर्जा। गायत्री परिवार के तत्वावधान में नवदुर्गा शक्ति मंदिर के पास 27 मई से शुरू होने वाले तीन दिवसीय बारह कुंडीय गायत्री महायज्ञ समारोह के लिए रविवार को भूमि पूजन किया। कार्यक्रम में पंडितों ने मंत्रोच्चार करके भूमि पूजन किया।
रविवार को भूमि पूजन कार्यक्रम से पूर्व गायत्री परिवार के सतीश त्यागी और पूर्व प्रधानाचार्य राजीव शर्मा ने बताया कि भूमि में बीज ही नहीं संस्कार भी उपजते हैं। उन्होंने कहा िक मरघटों के वीभत्स चीत्कार भरे डरावने और आश्रमों के शांत, सुरभित, मनोरम वातावरण को हर कोई अनुभव कर सकता है। यह इस तथ्य का प्रतीक है कि भूमि में अच्छे बुरे संस्कार ग्रहण करने, आत्मसात करने का विलक्षण शक्ति होती हैं। इसी कारण भारतीय संस्कृति में कार्य प्रारंभ करने से पूर्व भूमि पूजन की परंपरा भी है और आवश्यकता भी मानी गई है। उन्होंने लोगों से भारतीय संस्कृति को जीवन में लागू करने की अपील की।
इसके बाद पंडितों ने मंत्रोच्चार कर भूमि पूजन किया। इस कार्यक्रम में राजा राम गुप्ता, किशन गुप्ता, ममता गुप्ता, महेश शर्मा, मधु अग्र्रवाल आदि गायत्री परिवार के कार्यकर्ता मौजूद रहे।