गुलावठी। बसंती देवी कन्या इंटर कॉलेज, देवली में शनिवार को आयोजित सम्मान समारोह में मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि अधिवक्ता राजकुमार सिंह ने छात्राओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। कॉलेज के संस्थापक ब्रह्म सिंह ने समारोह की अध्यक्षता की। इस मौके पर मुख्य अतिथि राजकुमार सिंह ने कहा कि छात्राएं करियर का लक्ष्य निर्धारित करें। चौधरी ब्रह्म सिंह ने कहा कि जीवन के हर क्षेत्र में महिलाएं आगे बढ़ रही हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य मंगलसेन वर्मा ने गृह परीक्षाओं का परिणाम घोषित करते हुए बताया कि कक्षा 11 विज्ञान वर्ग में आंचल प्रथम तथा कक्षा 11 कला वर्ग में मोनिका यादव प्रथम रही। कक्षा नौ में अजका इरम ने प्रथम, कक्षा आठ में नेहा ने प्रथम, कक्षा सात में कीर्ति ने प्रथम, कक्षा छह में अंजलि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उधर, डीएन इंटर कॉलेज गुलावठी में सभी कक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रधानाचार्य श्यामसुंदर गुप्ता प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।