शिकारपुर। क्रिकेट खेलने के दौरान हुए विवाद के बाद एक पक्ष के लोगों ने जमकर बवाल किया। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे चले और फायरिंग हुई। इसमें दो महिला समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों की चिकित्सा के बाद पुलिस ने हत्या के प्रयास में मामला दर्ज कर लिया है। मोहल्ला गंजसादात निवासी जावेद मोहल्ले के ही युवक के साथ क्रि केट खेल रहा था। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। युवक के पक्ष में मोहल्ले के लोग आ गए। सभी ने जावेद को पीटा। जानकारी पर पीड़ित परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोपियों से झगड़ा करने से मना किया। लेकिन आरोपी नहीं माने और परिजनों को भी पीट दिया। एक आरोपी ने तमंचे से फायर भी किया। मारपीट में अब्बास, बिटटू, इसरतजहऔर आमना घायल हो गए। बाद में आरोपी फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।