रबूपुरा। मिट्टी का तेल खरीदने जा रहे दो युवकों पर दबंगों ने हमला कर दिया। बाद में दोनों पक्षों में पथराव होने से एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए।
शनिवार को हाजीपुर गांव निवासी विनोद दोस्त मनोज के साथ केरोसिन खरीदने के लिए दूबली जा रहा था। रास्ते में कुछ युवकों ने विनोद और मनोज पर हमला कर दिया। मारपीट में विनोद और मनोज और दूसरे पक्ष के दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने सूरज, सुरेंद्र, बिजेंद्र और धमेंद्र सहित आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
दबंगों ने युवक को पीटा
सिकंदराबाद। शनिवार को गद्दीवाड़ा में दबंगों ने युवक नितिन का पास के तीन युवकों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि युवकों ने नितिन की पिटाई कर दी।
इस दौरान नितिन घायल हो गया। नितिन को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। बाद में पीड़ित ने दबंग युवकों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ एनसीआर में मामला दर्ज किया है।