गुलावठी। ग्राम मिट्ठेपुर में शनिवार की शाम सवा सात बजे बस में लड़की छेड़ने को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों में संघर्ष हुआ। इसमें कई लोग घायल हो गए। बाद में थाने के बाहर भी दोनों पक्ष भिड़ गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के छह लोग पकड़े हैं।
गुलावठी की लड़की बुलंदशहर से प्राइवेट बस में भाई के साथ गुलावठी आ रही थी। बस में ही सवार गुलावठी के युवक ने उससे छेड़छाड़ की। लड़की के भाई ने विरोध किया अौर गांव मिट्ठेपुर में बस को रोककर ग्रामीणों को ी बात बताई। ग्रामीणों अौर लड़की के भाई ने आरोपी को पीटा। आरोपी ने फोन कर साथियों को गांव में बुलाया। तभी लड़की के भाई ने भी कुछ लोगों को बुलाया। दो पक्षों में संघर्ष हो गया। इसमें कई लोग घायल हो गए। संघर्ष के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे। थाने के बाहर भी मारपीट हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों के छह लोगों को हिरासत में लिया । सभी गुलावठी के हैं। सीओ ने कहा कि शांति व्यवस्था भंग नहीं होने दी जाएगी। थानाध्यक्ष ने कहा कि कहासुनी का मामला है। देर रात तक थाने के बाहर लोग एकत्र रहे।