बुलंदशहर। मोहल्ला बीसी कॉलोनी में पड़ोस की महिलाओं में झगड़ा इतना बढ़ा कि दूसरे पक्ष की महिलाओं ने छत पर चढ़कर पथराव करना शुरू कर दिया। इस घटना में मां और बेटा घायल हो गए। कोतवाली पहुंची दोनों पक्षों के बीच भी काफी नोकझोक हुई। सोमवार की शाम करीब पांच बजे जितेंद्र की मां चंद्रवती से पड़ोस की महिलाओं से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। मामला इतना बढ़ा कि दूसरे पक्ष की महिलाएं छत पर चढ़ गईं और चंद्रवती पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। चंद्रवती का बेटा जितेन्द्र भी मौके पर पहुंच गया। पत्थर लगने से दोनों मां बेटे घायल हो गए।
मां-बेटी को पीटाः खुर्जा। गांव अगौरा में सोमवार सुबह गांव निवासी डालचंद की पत्नी यमुना और उसकी 12 वर्षीय पुत्री पूनम कपड़े धो रही थी। गांव निवासी दो लोगों ने सरकारी नल पर कपड़े धोने का विरोध किया। इस बात को विवाद हो गया और युवकों ने मां-बेटी को पीट दिया।