पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
मूसाझाग (बदायूं)। क्षेत्र के एक गांव में सोमवार शाम उपले थापने गई किशोरी से छेड़छाड़ की गई। वहां पहले से मौजूद आरोपी ने किशोरी को पकड़ लिया। लोगों ने जब उसकी चीख-पुकार सुनी तो आरोपी मौके से भाग गया। इसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है। उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
मामला सोमवार शाम पांच बजे का है। उस समय किशोरी गांव से करीब दो सौ मीटर दूर उपले थापने गई थी। आरोप है कि गांव का ही एक युवक वहां पहले से मौजूद था। जैसे ही उसने किशोरी को अकेला देखा कि उसे पकड़ लिया। उसके साथ आपत्तिजनक हरकतें करते हुए खेत में खींचने की कोशिश की। उसने विरोध किया तो आरोपी ने मारपीट भी की। तभी किशोरी ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इससे कई लोग मौके पर आ गए, लेकिन तब तक आरोपी किशोरी को छोड़कर भाग गया।
कुछ लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश भी की, लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली। किशोरी अपने घर पहुंची। उसने परिवार वालों को आपबीती बताई। जिस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। इससे पुलिस भी गांव पहुंच गई और आरोपी को दबोच लिया। किशोरी ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। इंस्पेक्टर अमित कुमार ने बताया कि किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है। आरोपी को पकड़ लिया गया है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।