भगवान शिव का किया रुद्राभिषेक
नजीबाबाद। गायत्री शक्ति पीठ के व्यवस्थापक डॉ. दीपक कुमार के नेतृत्व में स्टेशन रोड स्थित शिव वाटिका में भगवान शिव की विशाल प्रतिमा के समक्ष भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया गया।
गायत्री साधकों ने महामृत्युंजय मंत्र ओम नम: शिवाय के सामूहिक जाप के साथ भगवान शिव को नमन किया। डॉ. दीपक कुमार ने कहा कि भगवान शिव शुभ और कल्याणकारी है। उन्होंने साधकों से शिव बनकर शिव की पूजा करने की सलाह दी। शिव वाटिका पर महामृत्युंजय मंत्र जाप में सुमन वर्मा, कृष्णकांता गोयल, हरीश शर्मा, कामेश शर्मा, राज भटनागर, सत्य प्रकाश शर्मा सहित अनेक गायत्री साधक मौजूद रहे।