पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
बिजनौर । इलाहाबाद में चल रहे महाकुंभ में बिजनौर डिपो की 61 बसे छह फरवरी से चली जाएंगी। छह फरवरी के बाद क्षेत्रीय यात्री जरा सोच समझकर सफर करें। बसों की कमी के कारण यात्रियाें को 11 दिन तक भारी परेशानी का सामना करना पडे़गा।
बिजनौर डिपो में 106 बसें हैं। इलाहाबाद में चल रहे महाकुंभ के लिए शासन ने 35 बसें लगाई और 26 बसों को रिजर्व में रखा है। ये बसें छह फरवरी को बिजनौर से चली जाएंगी और वहां से 16 फरवरी को लौटेगी। इस दौरान डिपो को मात्र 45 बसों का सहारा रह जाएगा। सूत्रों के अनुसार आधे से अधिक बसों के महाकुंभ में जाने से यातायात व्यवस्था डगमगा जाएंगी। इस दौरान बसें न मिलने के कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पडे़गा।
लोकल रूटों पर अधिक चलाई जाएंगी बसें
एआरएम नरेंद्र कुमार ने कहा कि डिपो की बसों के महाकुंभ में चले जाने के बाद अधिकांश बसों को लोकल रूटों पर लगाया जाएगा और उनके ट्रिप बढ़ाए जाएंगे। यात्रियों की परेशानी को दूर करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।