बिजनौर। मंडावर रोड पर जैन फार्म के पास ट्रैक्टर से बचने के प्रयास में थ्री व्हीलर अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे चालक समेत पांच महिलाएं घायल हो गई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
बुधवार को मंडावली सैदू निवासी नसीम अहमद थ्री व्हीलर लेकर बिजनौर आ रहा था। मंडावर रोड पर जैन फार्म के सामने वह एक ट्रैक्टर को ओवर टेक करने लगा। इस दौरान एक अन्य ट्रैक्टर सामने से आ गया। ट्रैक्टर से बचने के प्रयास में थ्री व्हीलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इसमें थ्री व्हीलर सवार मंडावली सैदू निवासी फरीदा (50 ) पत्नी मुन्ने खां, नाजरा (20) पुत्री मौहम्मद युसुफ, इमराना (25) पत्नी उस्मान, जंदरपुर निवासी रेशमा (36) पत्नी मौहम्मद शाहिद और मंडावली सैदू निवासी थ्री व्हीलर चालक गंभीर घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें थ्री व्हीलर से निकाला। पुलिस को सूचित कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों ने बताया कि गांव सब्दलपुर रेहरा निवासी उनकी रिश्तेदार वरीशा जिला अस्पताल में भर्ती है। वह उससे मिलने अस्पताल आ रहे थे।