पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
घोसिया। औराई थानाक्षेत्र के उचेठा गांव में शनिवार को सरकारी हैंडपंप से पानी लेने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। दोनों पक्ष से आठ लोग घायल हो गए। सभी का प्राथमिक उपचार सीएचसी औराई में कराया गया। दोनों तरफ से मिली तहरीर पर पुलिस ने आठ के खिलाफ एनसीआर दर्ज किया गया।
उचेठा गांव की दलित बस्ती में हैंडपंप से पानी को लेकर कई महीने से विवाद चल रहा था। शनिवार को एक पक्ष ने हैंडपंप से दूसरे पक्ष को पानी लेने से मना कर रहे थे जिसको लेकर दोनों तरफ से कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों तरफ से लाठी-डंडे और ईंट पत्थर चलने लगे। इससे एक पक्ष से विनोद, सदानंद, संजय कुमार, राजन, पंधारी दूसरे पक्ष से प्यारेलाल, विनय कुमार, रंग कुमार घायल हो गए। घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औराई में कराया गया। दोनों तरफ की तहरीर पर पुलिस ने चार-चार लोगों के खिलाफ एनसीआर दर्ज किया।