संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत.
बनकटी। लालगंज थाना क्षेत्र के कैथवलिया गांव निवासी युवक का सोमवार सुबह गांव के निकट खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला। जिसका परिवार के लोगों ने अंतिम संस्कार कर दिया। कैथवलिया निवासी सत्यपाल (20) सोमवार को सुबह करीब 10.30 बजे शौच के लिए गांव के बाहर सिवान में गए थे। काफी देर बाद इसी गांव का एक करीब नौ वर्षीय बालक उस तरफ गया तो सत्यपाल को अचेत गिरा देख भाग कर उनके घर गया और परिवार के लोगों को बताया। आसपास के लोग परिवार वालों के साथ पहुंचे तो सत्यपाल को मृत पाया। इसके बाद परिवार के लोग रोने-बिलखने लगे। थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि गांव व परिवार के लोगों ने किसी जहरीले जंतु के काटने से मौत होना बताया है। लोगों में अन्य चर्चाएं भी की जा रही हैं। संवाद