पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
बस्ती। भद्रेश्वरनाथ क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। आईजी और डीआईजी ने भी आरोपी युवकों की शीघ्र गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं। मामले की विवेचना सीओ सदर राजेश भारती को सौंपी गई है। घटना होली के एक दिन पहले रविवार की बताई जा रही है। पीड़ित पक्ष की ओर से बुधवार देर शाम पुलिस को तहरीर दी गई।
खबर के अनुसार, सदर कोतवाली क्षेत्र के भद्रेश्वर नाथ में दो लड़कियां अपनी मां के साथ खेत में घास काटने गई थीं। कुछ देर बाद मां ने लड़कियों को घर भेज दिया और खुद घास काटने लगी। घर जा रहीं दोनों लड़कियों से रास्ते में मौजूद तीन युवकों ने पहले छेड़खानी की। बाद में एक लड़की को खींच कर खेत में लेकर चले गए। आरोप है कि एक-एक कर तीनों युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में तनावपूर्ण माहौल हो गया। बताया जाता है कि गांव के कुछ लोगों ने लोक-लाज का वास्ता देकर मामला पुलिस में न ले जाने की पहल की। काफी उधेड़-बुन के बाद पीड़ित लड़की की मां ने बुधवार देर शाम पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी तीनों युवकोें राजन पुत्र अवध नारायण गिरी, पंकज पुत्र भरतराम गिरी और मुकेश पुत्र हनुमान गिरी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। इस मामले का आईजी और डीआईजी ने संज्ञान लिया है। डीआईजी डॉक्टर आरके स्वर्णकार ने कोतवाली पुलिस और इस मामले में बयान दर्ज कराने और कार्रवाई का आदेश दिया है।