पैकोलिया। स्थानीय थानाक्षेत्र के बैरिहवा पेट्रोल पंप पर बीती रात चार हजार दो सौ 96 लीटर डीजल की चोरी हो गई। इसकी कीमत एक लाख 87 हजार रुपये बताई जा रही है। इसकी जानकारी होने पर पेट्रोल पंप मालिक ने पैकोलिया थाने में तहरीर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव बैरिहवां में बभनान हर्रैया सड़क पर एक पेट्रोल पंप है। बीती रात इस पंप से चार हजार दो सौ 96 लीटर डीजल की चोरी हो गई। पेट्रोल पंप के मैनेजर मो. हुसेन के अनुसार शाम को पेट्रोल पंप बंद करते समय तेल को नापा जाता है। सुबह पेट्रोल पंप की मशीन चालू करने के पूर्व पुन: इसकी नाप की जाती है। बुधवार की रात पेट्रोल पंप बंद करने के बाद डीजल की नाप की गई थी। बाद में वह तथा पंप पर तैनात तीन और कर्मचारी सो गए थे। इसी समय अज्ञात चोरों ने पेट्रोल पंप से डीजल की चोरी कर ली। गुरुवार की सुबह जब तेल की नाप की गई तो चार हजार दो सौ 96 लीटर तेल कम पाया गया। इसकी कीमत एक लाख 87 हजार रुपये होती है। मैनेजर ने इसकी जानकारी पांच बजे भोर में पेट्रोल पंप मालिक डा. केके सिंह को दी। जानकारी होते ही वह पेट्रोल पंप पर आए और थाना पैकोलिया पर पहुंच कर तहरीर दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष राम भवन यादव का कहना है कि डीजल चोरी होने की तहरीर प्राप्त है। चोरों की खोजबीन की जा रही है। पहचान होते ही पकड़ कर उन पर कार्रवाई की जाएगी।