इलाके के एक गांव में रविवार रात तीन लोगों ने घर में घुसकर महिला के साथ दुराचार किया। उस वक्त महिला का पति घर पर नहीं था। सुबह महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत की तो पुलिस ने उसे टरका दिया। सोमवार को महिला एसएसपी से मिली तो उन्होंने थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
पीड़ित महिला के अनुसार, उसके पति आलू का कारोबार करते हैं। लिहाजा उन्हें अक्सर बाहर रहना पड़ता है। रविवार रात भी वह कारोबार के सिलसिले बाहर गए थे। घर पर महिला और उसके बच्चे थे। आरोप है कि रात में गांव के ही तीन लोग असलहे लेकर घर में घुस आए और जान से मारने की धमकी देकर दुराचार किया। महिला ने सुबह थाने जाकर पुलिस को आपबीती बताई और घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इधर, इस मामले में शीशगढ़ एसओ ने बताया महिला का आरोपियों से रुपयों के लेनदेन का विवाद है। मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।