पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
बरेली। राज्य सरकार ने ई-स्टांप की तैयारी पूरी कर ली है। जल्द ही यह लोगों के बीच आ जाएगा। इनकी बिक्री बैंकों के जरिए होगी। यह बात स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन मंत्री महेंद्र अरिदमन सिंह ने कही। वह रविवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने शहर आए थे।
मंत्री ने बताया कि ई-स्टांप बैंक स्टाक होल्ड कारपोरेशन द्वारा निर्धारित किए जाएंगे। जितने शुल्क का स्टांप लगाना होगा, बैंक से उतनी की रसीद कटानी पड़ेगी। यहां मिली स्लिप को सब रजिस्ट्रार के सामने प्रस्तुत करना होगा। मंत्री ने कहा कि इससे स्टांप पेपर पर आने वाला खर्चा तो बचेगा ही, लोगों को भी सुविधा होगी। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि पुराना स्टांप पहले की तरह चलता रहेगा। ई-स्टांप का कोई दुरुपयोग न कर सके, इसके लिए कंप्यूटर में सिक्योरिटी फीचर रहेगा। रजिस्ट्री दफ्तर में सीसीटीवी लगाने का काम भी जल्द किया जा रहा है।