पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
बरेली। सारी दुनिया को अमन और इंसानियत का पैगाम देने वाले पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर शहर में निकले जुलूस-ए-मोहम्मदी का जगह-जगह फूलों की बारिश कर जोरदार इस्तकबाल किया गया।
सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष जफर बेग, शमीम खां सुल्तानी, दिनेश मामनानी, रिजवान नियाजी, मुजीब अंसारी आदि ने जुलूस-ए-मोहम्मदी में शामिल अकीदतमंदों का इस्तकबाल किया। राष्ट्रीय सद्भावना समिति ने संस्थापक राजकुमार समदर्शी के नेतृत्व में मूर्ति नर्सिंग होम चौराहे पर फूल बरसाकर जुलूस और अंजुमनों का स्वागत किया।
द बरेली सिविल राइट सोसाइटी के सदस्यों ने डॉ. नीतू मेहरोत्रा के नेतृत्व में बिहारीपुर स्थित कार्यालय पर जुलूस-ए- मोहम्मदी का स्वागत किया। रालोद कार्यकर्ताओं ने भी उपाध्यक्ष मिर्जा अंजुम बेग के नेतृत्व में अंजुमनों का इस्तकबाल किया। यूपी तृणमूल कांग्रेस के पदाधिकारियों ने प्रदेश सचिव अंजुम सहाय बिसरिया और सुमित मेहरोत्रा के नेतृत्व में कुतुबखाना घंटाघर पर जूलूस का स्वागत किया।
इसके अलावा मानव जन कल्याण सेवा समिति, समाज सेवा मंच, महानगर राष्ट्रीय कौमी एकता संगठन, राष्ट्रीय पैगामे अमन काउंसिल, अन्याय निरोधक संघर्ष समिति, जन मानव सेवा समिति, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी, रबड़ी टोला अमन कमेटी ने भी जुलूस-ए-मोहम्मदी का स्वागत किया।
अंजुमन पैगाम-ए-इमाम हुसैन की बैठक मोहनपुर नकटिया में सगीर खां की अध्यक्षता में हुई। अंजुमन सदर हकीम आहिद हुसैन ने कहा कि नबी-ए-करीम के तशरीफ लाते ही दुनिया से तमाम बुराइयों का अंधेरा हट गया। इसके बाद जुलूस-ए-मोहम्मदी का फूल वर्षा कर स्वागत भी किया गया।