बरेली। कोहाड़ापीर इलाके से निकाली जाने वाली परंपरागत श्रीकृष्ण राजगद्दी शोभायात्रा शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकाली जाएगी। प्रशासनिक स्तर पर शोभायात्रा को निर्विघ्न रूप से संपन्न कराने के लिए बड़े पैमाने पर तैयारियां की गई हैं। शोभायात्रा के परंपरागत रूट में कुछ कटौती कर दी गई है। इसके अलावा आयोजकों से भी यह लिखवाकर ले लिया गया है कि शोभायात्रा में सीमित संख्या में ही श्रद्धालु शामिल होंगे।
हाल ही में दधिकांधौ शोभायात्रा के दौरान हुए उपद्रव से सबक लेते हुए प्रशासन के अफसरों श्रीकृष्ण राजगद्दी शोभायात्रा के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। यह शोभायात्रा कोहाड़ापीर इलाके से सुबह 11 बजे शुरू होगी। अफसरों ने आयोजकों से बात करने के लिए उनसे लिखवाकर ले लिया है कि शोभायात्रा में सिर्फ 50-60 लोग ही शामिल होंगे। इसके अलावा शोभायात्रा में एक सिंहासन, तीन झांकियां और एक बैंडबाजा ही शामिल होगा। शहर के खराब हालत को देखते हुए इस बार शोभायात्रा के रूट में बदलाव कर दिया गया है। श्रीकृष्ण लीला कमेटी के अध्यक्ष शिवकुमार बरतरिया ने बताया कि शोभायात्रा की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। शोभायात्रा धूमधाम से निकाली जाएगी।
सिटी मजिस्ट्रेट शीलधर यादव ने बताया कि पहले शोभायात्रा कोहाड़पीर से निकलकर बानखाना, गंगा मंदिर, बाबा अलखनाथ होते हुए तिलक इंटर कॉलेज के सामने किला चौकी से घूमकर बड़ा बाजार से कुतुबखाना पहुंचती थी। लेकिन इस बार कोहाड़पीर से शोभायात्रा सीधे कुतुबखाना पहुंचेगी। इसके बाद आलगिरीगंज, घी मंडी, चौकी मठ, मसीतगंज, शहामतगंज, कालीबाड़ी, नगर निगम, बाग ब्रिगटान, सिकलापुर तड़ीखाना, गणपति मंदिर से बांस मंडी होकर श्री रामकथा घी मंडी में पहुंचेगी।
इनसेट में
व्यापक सुरक्षा इंतजाम
शहर के खराब माहौल को देखते हुए शोभायात्रा को सकुशल गुजारने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। शोभायात्रा की सुरक्षा में पांच सीओ, 15 एसओ, 60 एसआई, नौ दीवान 182 कांस्टेबल और 20 महिला कांस्टेबल तैनात रहेंगी। इसके साथ ही आरएएफ की एक कंपनी और दो कंपनी पीएसी की रहेंगी।