बरेली। किला पुलिस ने डबल मर्डर के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। फरवरी माह में नेकपुर निवासी राम अवतार और शीला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने शीला के पति रोशन लाल निवासी नेकपुर को मामले में गिरफ्तार किया था। इंस्पेक्टर किला सत्य प्रकाश शर्मा ने बताया कि रोशन लाल ने ही अपनी पत्नी के दोस्त राम अवतार की हत्या कराने के लिए सुपारी दी थी। 50 हजार रुपये में कटघर निवासी राहुल ऊर्फ बंटी पुत्र हरीज्ञान ने हत्या करने का फैसला किया था। घटना में उसके साथ मढ़ीनाथ निवासी अनिल कश्यप भी शामिल था। इंस्पेक्टर ने बताया कि अनिल कश्यप ने पहले ही आत्म समर्पण कर दिया था। राहुल को शमशान भूमि फाटक के पास से शुक्रवार को तमंचे और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। राहुल पर पांच हजार रुपये का इनाम था।