बरेली। गायत्री नगर में महिला से छेड़छाड़ के बाद दोहना गांव के मजदूर और कॉलोनी वाले आमने-सामने आ गए। उनके बीच मारपीट के बाद जमकर पथराव हुआ। पता लगने पर पुलिस पहुंची इससे पहले मजदूर मौके से भाग गए। इस घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है।
अभयपुर निवासी ज्वैलर्स भूरा ने हवाई अड्डा के पास गायत्री नगर में मकान खरीदा। दुबारा बनवाने को पुराना मकान को तोड़ा जा रहा है। आरोप है कि मकान तोड़ रहे मजदूर उधर से गुजरने वाली लड़कियों और महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करते हैं। मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे उधर से गुजर रही विक्रम सिंह की पत्नी पर मजदूरों ने अभद्र टिप्पणी की। उन्होंने घर जाकर परिवार वालों को बताया। इस पर लोगों ने जाकर मजदूरों से विरोध जताया। आरोप है कि मजदूर अपनी गलती मानने के बजाय झगड़ा पर उतारू हो गए। उन्होंने अपने साथियों को फोन कर दिया।
शाम को छह बजे टबेरा में दस-पंद्रह लोग लाठी-डंटे लेकर गायत्री नगर जा धमके। उन्होंने पहुंचते कॉलोनी वासियों को गालियां देकर धमकाना शुरू कर दिया। आसपास के लोगों ने विरोध किया तो मारपीट करने लगे। पता लगने पर कुछ ही देर में कॉलोनी वाले जमा हो गए। मजदूर और उनकी मदद में आए लोग ईंट-पत्थर फेंकने लगे। विरोध में कॉलोनी वासियों ने भी पथराव किया। इसका पता लगने पर थाना इज्जतनगर की वैरियर वन चौकी पुलिस मौके पर जा पहुंची। पुलिस को देखकर हमलावर टबेरा छोड़कर भाग गए, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है।