बरेली। तिरुपति बालाजी मंदिर का वार्षिकोत्सव शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। पंडित एम. रंगाचार्य ने विधिविधान से पूजा कर समाज के कल्याण के लिए प्रार्थना की।
वार्षिकोत्सव की शुरुआत सुबह सुप्रभातम मंत्र से हुई। बाद में देव प्रतिमाओं का शृंगार और यज्ञ हुआ। दोपहर में भगवान वेंकटेश्वर का अभिषेक और शाम को उनके विवाह का आयोजन किया गया। मंदिर में ही भगवान और देवियों की पालकी यात्रा निकाली गई। देव प्रतिमाओं को झूले पर भी झुलाया गया। इस मौके पर प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भगवत शरण गंगवार, पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष कुमार गंगवार, गुलशन आनंद, डॉ. एनपी सिंह आदि मौजूद रहे।