बरेली। बरेली कॉलेज कर्मचारी कल्याण सेवा समिति के हरीश चंद्र मौर्य ने बरेली कॉलेज के प्राचार्य को ज्ञापन में देकर तीन कर्मचारियों को छोड़कर और सबके सेवा विस्तार की मांग की। उन्होंने कहा कि बरेली कॉलेज के कर्मचारियों के कार्यकाल के सेवा विस्तार पर अब तक संशय बना हुआ है। प्रबंध समिति की ओर से अब तक कर्मचारियों को कोई जानकारी नहीं दी गई है। समिति के अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा ने कहा कि अगर कर्मचारियों की छंटनी की गई तो हम प्राचार्य कार्यालय के सामने सांकेतिक धरना प्रदर्शन करेंगे।