बरेली। नगर निकाय चुनावों की अधिसूचना जारी हो गई है। जिले में दूसरे चरण में 27 जून को मतदान होगा। अधिसूचना के साथ ही जिले में चुनावी हलचल तेज हो गई है। शुक्रवार को दोपहर बाद चुनावी बिगुल बजने के साथ ही नगर निगम, नगर निकाय और पार्षद की सीटों के लिए घमासान शुरू हो गया।
राज्य निर्वाचन आयोग ने सूबे में चार चरणों में होने वाले चुनावों की अधिसूचना शुक्रवार को जारी कर दी। जिले में 30 मई को डीएम की तरफ से सूचना सार्वजनिक रूप से जारी की जाएगी। 31 मई को सभी रिटर्निंग ऑफिसर नगर निकायों में चुनाव की सूचना जारी करेंगे। शुक्रवार को जारी हुई अधिसूचना के अनुसार छह जून को 11 बजे से तीन बजे तक नामों का निर्देशन किया जा सकता है। 11 जून तक सुबह 11 बजे से तीन बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। सिंबल 12 जून को आवंटित किए जाएंगे और 27 जून को मतदान होगा। नगर निगम के मेयर पद के साथ ही 19 नगर पंचायत अध्यक्ष और जिले में 362 पार्षद के पदों के लिए हजारों प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमाएंगे। शुक्रवार को ही मतदाता सूची का अंतिम अपडेशन होना था। इसमें दावे और आपत्तियों को खारिज किया गया है। जिले भर में विशेष अभियान चलाकर मतदाताओं के नाम जोड़ने और घटाने का काम किया गया। अब अंतिम मतदाता सूची सोमवार को जारी की जाएगी। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अजय शुक्ला ने कहा कि हमारी चुनावी तैयारियां पूरी हैं।
जिले के 953 बूथों पर पड़ेंगे वोट
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अजय शुक्ला ने बताया कि जिले में नगर निगम की एक मेयर, 19 नगर पंचायत अध्यक्ष समेत 362 पार्षदों की सीटों के लिए जिले के 953 बूथों पर वोट डाले जाएंगे। इसके लिए करीब सवा दस लाख मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेेंगे।
नगर निगम में पार्षद आठ सीटें ओबीसी को
निकाय चुनावों में पार्षद की 20 सीटें आरक्षित की गई हैं। इसमें ओबीसी की वार्ड-4 शुुगर फैक्ट्री, 3 नवादा शेखान, 46 नवादा जोगियान, 17 नदौसी, 33 चौधरी मोहल्ला, 54 कांकर टोला, 41 बुखारपुर, 67 एजाजनगर और वार्ड-5 की नौमहला सीट शामिल है। ओबीसी महिला के लिए छह सीटें आरक्षित की गई हैं, इसमें वार्ड-69 घेरशेख मिट्ठू, 39 बिहारीपुर मेमारान, 35 कुंवरपुर, एक जाटवपुरा, 15 हरुनगला, दो बिहारीपुर सिविल लाइंस शामिल की गई हैं। एससी के लिए वार्ड-6 और 8 वीर भट्टी सीटें आरक्षित की गई हैं। एससी महिला की दो सीटें आरक्षित की गईं हैं, वार्ड-7 और नौ हजियापुर हैं।