बरेली। समाजवादी पार्टी ने प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष नामित कर दिए हैं। सभी प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्षों को सपा के जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव की सहमति से जिला कार्यकारिणी गठित करने को कहा गया है। कमेटी गठित करते समय इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि इसमें शामिल सदस्य सक्रिय कार्यकर्ता हों और विधानसभा चुनाव में उन्होंने निष्ठापूर्वक काम किया हो।
रूहेलखंड विश्वविद्यालय के शिक्षक डॉ. विजय बहादुर सिंह यादव को समाजवादी शिक्षक सभा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। राजपाल सिंह यादव को सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, सुरेंद्र भाटिया को व्यापार सभा, सुखपाल शर्मा को पिछड़ा वर्ग, जलीस राजा को अल्पसंख्यक सभा, विनोदिनी सिंह राठौर को महिला सभा, अरविंद आनंद को अनुसूचित जाति-जनजाति, इरशाद अली को सैनिक प्रकोष्ठ और हाजी शकूर उर्फ लड्डन को मजदूर सभा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।