बरेली। सपा ने अपनी 51 सदस्यीय जिला कमेटी घोषित कर दी है। जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव की टीम के महासचिव प्रमोद बिष्ट होंगे। यह सूची प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के दस्तखत से जारी की गई है।
जाहिद हुसैन उर्फ हाजी गुड्डू, अरविंद गंगवार और डॉ. राजबाबू को उपाध्यक्ष बनाया गया है। संजीव यादव को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। ताहिर रजा खां, विशाल सागर, नानक राम सागर, चौधरी नरेंद्र सिंह, दीपक शर्मा, रईस अहमद अंसारी, शफीक अहमद मुन्ने, नाहिद सुल्ताना, राजेश यादव, नबूवत अली और सरदार आलमजीत सिंह को सचिव बनाया गया है। इसके अलावा 34 लोगों को जिला कार्यकारिणी में बतौर सदस्य शामिल किया गया है।