बरेली। एक जून से जिले में नए सर्किल रेट लागू हो जाएंगे। इसके लिए सभी तहसीलों के सब रजिस्ट्रार से प्रस्ताव ले लिए गए हैं। एक दो दिन में इन पर आपत्तियां मांगी जाएंगी।
एक जून 2012 से नए सर्किल रेट जारी होंगे। यह अगले दो साल तक लागू होंगे। यह रेट डीएम जारी करेंगे। शासन ने हाल ही में जमीनों की रजिस्ट्री से होने वाली आय का लक्ष्य करीब 32 फीसदी बढ़ा दिया है। इसी के आधार पर सर्किल रेट में भी 25-32 फीसदी की बढ़ोत्तरी करने का फैसला लिया गया है। सर्किल रेट के बाबत तहसीलों से मिले प्रस्तावों पर विचार किया जा रहा है। जल्दी ही इन दरों को तय कर दिया जाएगा। इसके बाद लोगों की आपत्तियों के लिए सूची चस्पा की जाएगी। आपत्तियों पर विचार के बाद फाइनल रेट जारी कर दिए जाएंगे। एडीएम (वित्त) ने बताया कि तहसीलों से आए प्रस्तावों पर विचार किया जा रहा है।