पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
कुर्सी (बाराबंकी)। ग्राम हबीबपुर मजरे अनवारी में पैसों के लेनदेन के विवाद में दबंगों ने बीती रात एक युवक को गांव में दौड़ा-दौड़ा कर लाठी-डंडों और कांते से मरणासन्न कर दिया। परिवारीजन उसे सेंट मैरी अस्पताल ले गए। यहां से उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान रात में ही उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने चार के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी फरार हैं।
कुर्सी थाना क्षेत्र के गांव हबीबपुर मजरे अनवारी निवासी संतोष कुमार यादव (25) पुत्र रामचंद्र को गांव के ही गुड्डू, संजय, सोनू व रूपेंद्र पुत्र रामसागर यादव ने बुधवार की रात करीब नौ बजे घर में घुस कर उसे लाठी-डंडों से पीटा और कांते से वार किया। जान बचाने के लिए वह भागा तो दबंगों ने पूरे गांव में दौड़ा-दौड़ा कर उसे कांता मारकर लहूलुहान कर दिया। संतोष को बचाने के लिए उसकी बहनें व परिवारीजन चिल्लाते रहे, मगर कोई भी ग्रामीण सामने नहीं आया। परिवारीजनों ने गंभीर रूप से घायल संतोष को लखनऊ के सेंट मैरी अस्पताल में भर्र्ती कराया। हालत में सुधार न होने पर डॉक्टर ने उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई पंकज ने चारों दबंगाें के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने सभी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार की शाम गांव के पास ही होटल पर संतोष चाय पी रहा था। इसी बीच सोनू उससे पैसे की मांग करने लगा। विवाद होने पर संतोष ने सोनू को दो तमाचे जड़ दिए थे। इसी के चलते दबंगों ने उसे लहूलुहान कर दिया। थानाध्यक्ष कुर्सी राजीव सिंह ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिर्पार्ट दर्ज है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।