पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
टिकैतनगर (बाराबंकी)। खेत गई 13 वर्षीय बालिका को एक युवक ने हवस का शिकार बना डाला। मंगलवार को दिनदहाड़े इस वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। लहूलुहान अवस्था में किसी तरह से घर पहुंची बालिका ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुत्री को लेकर थाने पहुंचे पिता ने नामजद तहरीर पुलिस को दी है। घटना स्थल का जायजा लेने पहुंचे सीओ रामसनेहीघाट ने पीड़िता के बयान दर्ज किए। पुलिस ने पीड़ित बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। उधर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
दरियाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम मस्कापुरवा मजरे सोहरेपुर निवासी 13 वर्षीय बालिका बुधवार दोपहर खेत गई थी। जहां उसे अकेला देख गांव के विजय वर्मा (25) ने उसे पकड़ लिया और खेतों में ले जाकर उसके साथ दुराचार किया। दिनदहाड़े इस वारदात को अंजाम देकर विजय भाग खड़ा हुआ। घायलावस्था में घर पहुंची बालिका को लहूलुहान अवस्था में देख परिजनों के होश उड़ गए। बालिका के आप बीती बताने पर पिता उसे लेकर दरियाबाद थाना पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। वारदात की जानकारी होते ही पुलिस भी सक्रिय हो गई। आनन-फानन गांव पहुंची पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस उपाधीक्षक विशाल यादव ने घटना स्थल का जायजा लिया और पीड़ित बालिका के बयान दर्ज किए। पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। सीओ विशाल यादव ने बताया कि दोनों पक्षों के घर गांव में करीब ही स्थित हैं। उन्होंने बताया कि तहरीर मिली है रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया है।