नरैनी (बांदा)। खेत में पानी लगाने के विवाद में दबंगों द्वारा की गई गोलीबारी में एक महिला की मौत हो गई और उसके दो पुत्र तथा पुत्रवधू घायल हो गईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उप जिलाधिकारी समेत भारी संख्या में पुलिस दल गांव पहुंच गया।
घटना गिरवां थाना क्षेत्र के प्रेमपुर गांव की है। शुक्रवार को महतइया (40) पत्नी शिव प्रसाद राजपूत अपने दो पुत्रों और पुत्रवधू के साथ धान की बेड़ लगाने खेत गई थी। पड़ोसी किसान भोला राजपूत के खेतों से उसके खेत में पानी आ रहा था। भोला राजपूत ने उसे रोक दिया। इस पर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि भोला राजपूत खेत छोड़कर घर आया और तीसरे पहर अपने भाइयों व भतीजों को लेकर खेत पहुंच गया। यह सभी लाठी-डंडें, फरसा और तमंचे से लैस थे। खेतों में पहुंचते ही इन सभी ने ललकार लगाई और महतइया को गोली मार दी। गोली उसके सीने में लगी। मां को बचाने आए पुत्र नन्हें उर्फ नाना (22) और उसकी 19 वर्षीय पत्नी तथा 11 वर्षीय छोटा भाई उमेश भी गोलीबारी में घायल हो गया। महतइया की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण घटनास्थल आ गए और फोन के जरिए पुलिस को सूचना दी। उप जिलाधिकारी नसरुल्लाह व गिरवां थानाध्यक्ष फोर्स के साथ पहुंचे। घायलों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मृतका का पति शिव प्रसाद अमावस्या पर चित्रकूट गया हुआ है। शिव प्रसाद के वापस आने पर थाने में रिपोर्ट दर्ज होगी। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।