बांदा। दबंगों ने घर के सामने दीवार खड़ी कर दी। आपत्ति पर असलहों के साथ धौंस-धमकी दे रहे हैं। उप जिलाधिकारी ने बिसंडा थानाध्यक्ष को आदेश दिए हैं कि सार्वजनिक भूमि पर निर्माण रोककर जांच आख्या दें। बबेरू तहसील के कुरारी गांव निवासी रामचंद्र व लक्ष्मी प्रसाद ने बताया कि दबंगों ने बीते शनिवार की शाम उनके घर के सामने असलहों के बल पर दीवार खड़ी कर दी।
विधायक से फरियाद करने पर दीवार तो गिरवा दी गई लेकिन दबंग धौंस-धमकियां दे रहे हैं और पुन: दीवार बनाने की जुगत में हैं। यह स्थल ग्राम समाज की भूमि और सार्वजनिक है।
उधर बिसंडा थाने के परसेटा मजरा सिंहपुर निवासी दलित रामसखी ने मंडलायुक्त को शिकायतीपत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। उसका आरोप है कि गांव के कुछ दबंगों ने उसका रास्ता बंद कर दिया है। घर के सामने लगे हैंडपंप पर दीवार खड़ी कर पानी भरने से रोक दिया गया है। विरोध करने पर दबंग धमकी दे रहे हैं। इसकी शिकायत थाने से लेकर शासन स्तर तक की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं है। पीड़ित ने कहा कि यदि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो वे मंडलायुक्त कार्यालय पर बच्चों के साथ आमरण अनशन पर बैठने को विवश होगी। ब्यूरो