{"_id":"90182","slug":"Banda-90182-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"\u0932\u094b\u0915\u0938\u092d\u093e \u091a\u0941\u0928\u093e\u0935 \u0915\u0940 \u0924\u0948\u092f\u093e\u0930\u093f\u092f\u094b\u0902 \u092e\u0947\u0902 \u091c\u0941\u091f\u0928\u0947 \u0915\u093e \u0906\u0939\u094d\u0935\u093e\u0928","category":{"title":"City & states","title_hn":"\u0936\u0939\u0930 \u0914\u0930 \u0930\u093e\u091c\u094d\u092f","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान
Banda
Updated Tue, 14 Aug 2012 12:00 PM IST
पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
बांदा। बसपा राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन की समीक्षा करते हुए पार्टी मुखिया मायावती को प्रधानमंत्री बनाने के लिए लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने और संगठन मजबूत करने को कहा। मायावती और बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर की मूर्तियां तोड़े जाने का मुद्दा उठाकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा।
निजामी टेंट हाउस में सोमवार को संगठन की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी व प्रदेश अध्यक्ष रामअचल राजभर जिला व विधानसभा क्षेत्र और सेक्टर पदाधिकारियों से रूबरू हुए। राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने प्रदेश सरकार की विफलताएं बताते हुए कहा कि प्रदेश में यह पता नहीं चल रहा कि मुख्यमंत्री कौन है और निर्णय कौन ले रहा है ? कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की खामियां गांव-गांव जाकर उजागर करें। प्रदेश अध्यक्ष ने बहिन मायावती को प्रधानमंत्री बनाने के लिए 2014 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने को कहा। दलित महापुरुषों के अपमान का मुद्दा उठाते हुए कहा कि 28 स्थानों पर बाबा साहब की मूतिर्यां तोड़ी गईं। लखनऊ में बहिन मायावती की मूर्ति भी तोड़ दी गई। चुनाव में इसका हिसाब चुकता किया जाएगा।
मंडल कोआर्डिनेटर नरैनी विधायक जीसी दिनकर ने प्रशिक्षण पूर्व कैडर कैंपों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। पदाधिकारियों को संगठन मजबूत बनाने के लिए जरूरी निर्देश दिए। मंडल कोआर्डिनेटर बीएम कुशवाहा, रामकिशोर वर्मा, चंद्रदत्त गौतम, प्रताप सिंह लोधी, मऊ-मानिकपुर विधायक चंद्रभान सिंह पटेल, पूर्व विधायक बाबूलाल कुशवाहा, दिनेश शुक्ला लाला, अच्छेलाल निषाद, पूर्व विधायक ध्रुवराम चौधरी, रामसहाय अहिरवार, जिलाध्यक्ष बल्देव प्रसाद वर्मा, जिला महासचिव लल्लू प्रसाद निषाद, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार राज, उदितनारायण, विजय विक्रम सिंह, नवरतन कुशवाहा, हरीराम कबीर बेदी, विनय वर्मा, रामफल त्यागी, राकेश राजपूत, प्रदीप वर्मा, जिला पंचायत सदस्य महेंद्र पाल वर्मा राजू, गजेंद्र सिंह पटेल, रामराज पटेल, रामआसरे लाला, संतोष राजा समेत हमीरपुर जिलाध्यक्ष संतोष कुशवाहा, महोबा जिलाध्यक्ष अशोक बौद्ध, चित्रकूट जिलाध्यक्ष रामलखन निषाद व मंडल के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।