बांदा/बबेरू। पंचायत में दो भाइयों के बीच जमीन का विवाद निपटाने के कुछ देर बाद फरियादी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृत्यु पूर्व बयान में फरियादी ने पंच पर गोली मारने का आरोप लगाया। हालांकि मृतका की पत्नी जेठ और उसके पुत्र पर गोली मारने का आरोप लगा रही है।
मामला बिसंडा थाना क्षेत्र के शिव गांव का है। शनिवार की रात खलील (40) पुत्र सुल्तान खां को घर से कुछ दूर गोली मार दी गई। गोली दाईं ओर पेट को फाड़ती हुई धंसी और बाई ओर से निकल गई। वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। फायर की आवाज सुनकर घरवाले घटनास्थल पर पहुंच गए। घायल को लेकर बिसंडा थाने आए। पुलिस ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत नाजुक बताकर डाक्टरों ने जिला अस्पताल रिफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पंचनामा भरने के बाद पुलिस ने रविवार को लाश का पोस्टमार्टम कराया।
पोस्टमार्टम हाउस में मृतका की पत्नी रईसा खातून ने बताया कि डेढ़ माह पूर्व उसके पति खलील ने गांव के एक व्यक्ति से दो बिस्वा जमीन खरीदी थी। जेठ (मृतक का बड़ा भाई) रुस्तम और उसका पुत्र कलुवा जमीन कब्जाना चाहते थे। छह दिन पूर्व खेत में पत्थर गाड़ने को लेकर हुए विवाद में जेठ और उसके पुत्र ने रईसा की पिटाई कर दी।
मामला निपटाने के लिए शनिवार की रात पंचायत बुलाई गई। देर तक चली पंचायत में दोनों भाइयोें में समझौता हो गया। पंचायत में पंच के रूप में मौजूद किशोरी लाल पटेल को खलील कुछ दूर छोड़ने चला गया। इसी बीच उसे गोली मार दी गई। मृतक के भाई रुस्तम और भतीजे कलुवा का कहना है कि पंचायत निपटाने को खलील ने ही बड़ा गांव निवासी किशोरी लाल पटेल को बुलाया था। पंचायत खत्म होने के बाद दोनों कुछ दूर तक चले और इसी बीच उनमें विवाद हो गया। बात बढ़ने पर किशोरी लाल ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से खलील को गोली मार दी।
घटनास्थल से लौटे अपर पुलिस अधीक्षक स्वामी प्रसाद ने बताया कि खलील ने मरने से पहले दिए बयान में किशोरी लाल पर ही गोली मारने का आरोप लगाया था। जिला अस्पताल में एसपी के सामने भी यही बयान दिया था। बडे़ भाई रुस्तम की तहरीर पर बिसंडा थाने में किशोरी लाल पटेल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल वह फरार है।