बांदा। नगर पालिका परिषद बांदा में अध्यक्ष पद के लिए साधना जायसवाल को कांग्रेस प्रत्याशी घोषित किया गया है। वह पूर्व अध्यक्ष संजय गुप्ता की पत्नी हैं। बांदा शहर कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद उमर दुर्रानी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा.रीता बहुगुणा जोशी ने टेलीफोन पर उन्हें आदेश दिया कि शहर अध्यक्ष खुद जाकर साधना जायसवाल का नामांकन कराएं। इस पर बृहस्पतिवार को साधना जायसवाल का नामांकन कराया गया है। शहर अध्यक्ष भी इस अवसर पर उपस्थित थे। ब्यूरो