बांदा। नगर निकाय चुनाव में नामांकन के पहले दिन अध्यक्ष व सदस्य के लिए एक भी पर्चा दाखिल नहीं हुआ। हालांकि दो सौ से ज्यादा नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। सबसे ज्यादा बांदा नगर पालिका परिषद सदस्य के 131 पर्चे खरीदे गए। इसी प्रकार नरैनी में 40, अतर्रा में 29 और बबेरू में कुल आठ नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।
अधिसूचना जारी होने के साथ जिले की दो नगर पालिका परिषद व छह नगर पंचायतों के लिए मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। नगर पालिका परिषद बांदा और नगर पंचायत मटौंध व तिंदवारी के लिए जिला मुख्यालय के जीआईसी में सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक निर्वाचन अधिकारी नामांकन को प्रत्याशियों का इंतजार करते रहे। पहले दिन सिर्फ नामांकन पत्र खरीदे गए। नगर पालिका परिषद बांदा अध्यक्ष पद के 18 और सदस्य पद के लिए 131 पर्चे खरीदे गए। नगर पंचायत मटौंध में अध्यक्ष के दो और सदस्य के 16 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। तिंदवारी में अध्यक्ष के 11 और सदस्य के 16 पर्चे बिके। डीएम शीतल वर्मा, एसपी ज्ञानेश्वर तिवारी ने नामांकन केंद्र का निरीक्षण किया। एडीएम केएन सिंह, अपर एसपी स्वामी प्रसाद, उप जिलाधिकारी गिरीश कुमार शर्मा, क्षेत्राधिकारी नगर आशुतोष शुक्ला सहित पुलिस बल मौजूद रहा।
अतर्रा प्रतिनिधि के मुताबिक हिंदू इंटर कालेज नामांकन केंद्र में नगर पालिका परिषद अतर्रा, नगर पंचायत बिसंडा और ओरन की नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। कोई प्रत्याशी नामांकन कराने नहीं पहुंचा। अध्यक्ष व सदस्य के लिए कुल 29 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। उप जिलाधिकारी अशोक कुमार पुष्कर, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी पीएन शुक्ला, थानाध्यक्ष रज्जनलाल त्रिपाठी पुलिस बल के साथ व्यवस्था संभाले रहे।
नरैनी प्रतिनिधि के मुताबिक तहसील मुख्यालय नामांकन केंद्र में अध्यक्ष के 10 और सदस्य के लिए 30 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। पहले दिन किसी ने पर्चा दाखिल नहीं किया। बबेरू प्रतिनिधि के मुताबिक तहसील सभागार में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में नगर पंचायत के लिए सुबह 11 बजे नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। अध्यक्ष पद के आरओ एमके संतोषी व एआरओ दिनेश सिंह ने बताया कि तीन बजे तक इंतजार के बाद कोई पर्चा दाखिल करने नहीं पहुंचा। अध्यक्ष के तीन व सदस्य के पांच नामांकन पत्र खरीदे गए।