बांदा। ददुआ, ठोकिया और रागिया के बाद खतरनाक डकैत के रूप में उभरा ढाई लाख रुपए का इनामी बलखड़िया पुलिस के लिए तगड़ी चुनौती है। बताते हैं कि उसके पास वह विदेशी थर्टी स्प्रिंग राइफल भी पहुंच गई है, जो आठ अप्रैल को अतर्रा क्षेत्र के रहूसत गांव में एक जमींदार रमाशंकर तिवारी उर्फ दद्दू भइया से लूटी गई थी। इसे नटों ने करीब 15 दिनों तक छिपाकर रखा। इसके बाद किसी महिला के जरिए बलखड़िया से संपर्क कर उसे डेढ़ लाख में बेच दिया गया।
बताते हैं कि यह राइफल बलखड़िया के दाहिने हाथ कहे जाने वाले इनामी दस्यु राम सिंह गौड़ के हाथों में रहती है। वह सतना का रहने वाला है और यूपी सरकार ने उस पर 75 हजार का इनाम घोषित कर रखा है। इसी प्रकार चित्रकूट के मानपुर गांव के रहने वाले रामचंद्र पटेल पर 50 हजार का इनाम है। इनके अलावा मौजूदा समय में गिरोह में 28 सदस्य हैं। इनमें 17 हार्डकोर और 11 कैजुअल हैं। बलखड़िया पर यूपी और एमपी दोनों ही पुलिस इनाम रखे हुए है। उल्लेखनीय है कि रागिया के मारे जाने से पहले बलखड़िया उसी के गिरोह में था। बलखड़िया चित्रकूट और सीमावर्ती मध्य प्रदेश के सतना, नया गांव, बरौंधा, पन्ना आदि क्षेत्रों में सक्रिय है। डकैत स्वदेश पटेल उर्फ बलखड़िया पर यूपी-एमपी सरकारों ने ढाई लाख रुपए इनाम घोषित कर रखा है।
पाठा क्षेत्र में इकलौता बचा यह दस्यु सरगना पुलिस को चुनौती दे रहा है। तमाम मशक्कत के बावजूद पुलिस उसका बाल बांका नहीं कर पा रही।