बांदा। ससुराल में युवती आग से बुरी तरह झुलस गई। उसे बचाने की कोशिश में जेठ भी झुलस गया। हालत गंभीर होने पर युवती को कानपुर रिफर किया गया है।
बिसंडा क्षेत्र के ओरन कसबे में शनिवार की रात विमला (30) पत्नी सुरेश प्रसाद ससुराल में आग से झुलस गई। उसे बचाने में जेठ रामगोपाल (35) भी झुलस गया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रामगोपाल ने बताया कि विमला चूल्हे में खाना बना रही थी। तभी उसकी बेटी का हाथ अलमारी पर रखे चिराग पर लग गया। जलता हुआ चिराग विमला के कपड़ों पर आ गिरा। उसके कपड़ों में आग लग गई। विमला की हालत नाजुक होने पर कानपुर रिफर किया गया।