बांदा। स्थानीय निकाय चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी (आरओ) और सहायक निर्वाचन अधिकारी (एआरओ) नियुक्त कर दिए गए हैं। जनपद की दोनों नगर पालिका और छह नगर पंचायतों में अध्यक्ष व सदस्य पदों के लिए करीब 70 अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। इनमें अधिकांश इंजीनियरिंग विभागों के हैं।
जिलाधिकारी शीतल वर्मा द्वारा जारी आदेश में बांदा नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए विजय कुमार (अधिशासी अभियंता, पीएमजीएसवाई) को निर्वाचन अधिकारी और पीके विश्वकर्मा (कृषि रक्षा अधिकारी) तथा परशुराम (सहायक निदेशक बचत) को सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया है। नगर पालिका अतर्रा के लिए एससी नायक (अधिशासी अभियंता यांत्रिक शाखा जल निगम) को निर्वाचन अधिकारी और संगम लाल (एई, लघु डाल नहर) और जगजीवन राम (एई, केन नहर) सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त हुए हैं।
इसी प्रकार मटौंध नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए आरसी पाल (अधिशासी अभियंता, लघु सिंचाई) आरओ और प्रबल कुमार (असिस्टेंट कमिश्नर व्यापार कर) एआरओ बनाए गए हैं।
नगर पंचायत तिंदवारी अध्यक्ष पद के लिए मोहम्मद शमीम (अधिशासी अभियंता, नलकूप खंड) आरओ और रामविलास (एई, पीडल्यूडी खंड-2) एआरओ होंगे। नगर पंचायत बबेरू में अध्यक्ष पद के लिए एमके संतोषी (अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी खंड-2) आरओ और दिनेश सिंह (एई, समाज कल्याण निर्माण निगम) एआरओ बनाए गए हैं।
नरैनी नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मोहम्मद इलियास खां (अधिशासी अभियंता, सिंचाई प्रखंड-तृतीय) आरओ और जयगोपाल (एई, पीडब्ल्यूडी खंड-4) एआरओ तैनात किए गए हैं। नगर पंचायत ओरन अध्यक्ष पद के लिए आरके सक्सेना (अधिशासी अभियंता, आरईएस) और एसपी सिंह (एई, सेतु निर्माण निगम) एआरओ तथा नगर पंचायत पंचायत बिसंडा में छोटेलाल गौतम (अधिशासी अभियंता, अनुसंधान एवं नियोजन) आरओ और अनिल कुमार त्रिपाठी (एई, मंडी परिषद) एआरओ नियुक्त किए गए हैं।