बांदा। दो विशेष न्यायाधीशों के स्थानांतरण हो गए हैं। वह दो माह पूर्व ही आए थे। दो अन्य न्यायाधीशों की अदालतें बदली गई हैं। विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी एक्ट) संजीव फौजदार को बांदा से झांसी और विशेष न्यायाधीश (ईसी एक्ट) आरएन दुबे को इलाहाबाद स्थानांतरित किया गया है। उधर, यहां तैनात विशेष न्यायाधीश (डकैती) रामाधार राम को पुन: विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी एक्ट) और विशेष न्यायाधीश (गैंगस्टर एक्ट) संगमलाल को विशेष न्यायाधीश (डकैती) नियुक्त किया गया है। विशेष न्यायाधीश संजीव फौजदार कार्यभार ग्रहण करने के कुछ ही दिनों बाद अवकाश पर चले गए थे। यह तबादले इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा किए गए हैं। अब गैंगस्टर एक्ट और ईसी एक्ट की अदालतें न्यायाधीशों से पुन: रिक्त हो गईं हैं। अपर सत्र न्यायाधीश (द्वितीय) न्यायालय में भी न्यायाधीश की कुर्सी खाली है।