{"_id":"79429","slug":"Banda-79429-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिछड़ों की लड़ाई लड़ रहा पसमांदा मुसलिम समाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिछड़ों की लड़ाई लड़ रहा पसमांदा मुसलिम समाज
Banda
Updated Thu, 31 May 2012 12:00 PM IST
बांदा। पसमांदा मुसलिम समाज प्रदेश अध्यक्ष वसीम राईन ने कहा है कि आबादी के एक बड़े हिस्से को अभी भी उनके हुकूक (अधिकार) नहीं मिले हैं। इन्हें हासिल करने के लिए एकजुट होकर जद्दोजहद करनी पड़ेगी।
बुधवार को नरैनी में आयोजित पसमांदा मुसलिम समाज कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए श्री राईन ने कहा कि उनका संगठन पिछड़ों के हकों की लड़ाई लड़ रहा है। पूरे प्रदेश में यह जद्दोजहद चल रही है। उन्होंने बताया कि 72 जिलों में संगठन गठित हो चुका है। वहां तेजी से काम कर रहा है। इसमें और तेजी लाने के लिए पदाधिकारी लगातार जिलों का भ्रमण कर रहे हैं। निकाय और लोकसभा चुनाव पर भी नजर रखी जा रही है।
प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रदेश संगठन मंत्री असद कस्सार भी आए थे। बांदा जनपद की सरहद पर उनकी अगुवानी हुई। शहनाई पैलेस में मीडिया से बातचीत की। नरैनी जाते समय तिंदवारा और गिरवां में प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष एनुलहक राईन, जिलाध्यक्ष सलीम मंसूरी, महोबा जिलाध्यक्ष कलीम मंसूरी, मंडल महासचिव रहीम बक्श, मंडल उपाध्यक्ष डा.मोहम्मद इदरीस, शब्बीर मंसूरी, इत्मियाज कुरैशी, रशीद शाह, नरैनी अध्यक्ष बशीर मंसूरी, रफीक मंसूरी, रईस सिद्दीकी, मकसूद सलमानी, रशीद अहमद, रज्जू प्रधान आदि उपस्थित थे।