बांदा। उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष श्यामबिहारी मिश्र ने व्यापारियों के हित में प्रदेश सरकार को कदम उठाने को कहा। उन्होंने कहा िक मौजूदा में वादा व्यापार बड़ी तेजी से चल रहा है। यह एक जुआं है। न कोई सामान की खरीद और न बिक्री, फिर भी करोड़ों की हेराफेरी। सरकार सख्ती से इस व्यापार पर प्रतिबंध लगाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पर व्यापारियों का 52 हजार करोड़ रुपए बकाया है। आज तक कर का रिफंड नहीं मिला। व्यापारी कर्ज ले रहे हैं। सपा ने गल्ला टैक्स मुक्त करने का वायदा किया था। सरकार बन गई, पर वायदा अब तक पूरा नहीं किया। व्यापारी मुख्यमंत्री को इसकी याद दिलाएंगे। ब्यूरो