बांदा। चित्रकूटधाम मंडल व जिला कार्यकारिणी के नवनिर्वाचित व्यापारी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। समारोह की शुरूआत मुख्य अतिथि उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष श्यामबिहारी मिश्र ने दीप प्रज्जवलित कर की।
मंगलवार को छावनी स्थित होटल में अध्यक्ष मनोज कुमार जैन (बांदा) व महामंत्री बनवारीलाल गुप्त (कबरई) सहित वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद पुरवार (महोबा), सुरेश प्रसाद मिश्र (कर्वी), रामप्रकाश गुप्ता (बबेरू), सुधीर सूरसेन (बांदा), उपाध्यक्ष विष्णु कुमार गुप्त (बांदा), राजीव अग्रवाल (कर्वी), मोतीलाल लालवानी (बांदा), राकेश निगम (मौदहा), नत्थूलाल गुप्त (कर्वी), संयुक्त महामंत्री कृष्ण कुमार गुप्त (भरुआ सुमेरपुर), राजेंद्र रावत (बांदा), वरिष्ठ मंत्री सुधेश जैन (अतर्रा), अनिल गुप्ता (हमीरपुर), शैलेंद्र जायसवाल (बांदा), ज्वाला प्रसाद गुप्त (बांदा), मंत्री राजकुमार गर्ग (बांदा), अजय अग्रवाल (कर्वी), रवि कुमार साहू (महोबा), ब्रजकिशोर गुप्त (कुरारा), संगठन मंत्री अशोक कुमार ओमर (बांदा), श्रीराम गुप्त (बबेरू), अशोक कुमार गुप्त (राठ), सुशील कुमार गुप्त (खरेला), प्रचार मंत्री सुरेशचंद्र शिवहरे (कबरई), नीरज देवा (बांदा), कोषाध्यक्ष विनोद गौड़ (बांदा), आडीटर आनंद कुमार गुप्त (बांदा), मीडिया प्रभारी प्रद्युम्न कुमार दुबे लालू (बांदा) व अच्युत कुमार त्रिपाठी (महोबा) और विधि सलाहकार चंद्रशेखर स्वर्णकार (महोबा) ने कर्तव्यनिष्ठा व ईमानदारी की शपथ ली। जिला उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को भी मुख्य अतिथि ने शपथ दिलाई। इनमें जिलाध्यक्ष मनोज कुमार जैन, महामंत्री कमलेश कुमार गुप्त, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार शिवहरे (दालमिल वाले), जिला कोषाध्यक्ष चारूचंद्र खरे आदि पदाधिकारी शामिल रहे। विशिष्ट अतिथि प्रदेश महामंत्री डा.दिलीप सेठ, प्रदेश उपाध्यक्ष भैरो प्रसाद मिश्र व प्रदेश संगठनमंत्री वैश्य राजकुमार राज रहे। अध्यक्षता प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्त और संचालन राजेंद्र रावत ने किया।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष ज्वाला प्रसाद गुप्त सहित युवा व्यापार मंडल प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, राकेश दद्दू, रामचंद्र गुप्त चंदी, रामआसरे पप्पू, अमित सेठ भोलू, इंद्र प्रकाश इंदू, श्रीकांत शर्मा सहित चारों जनपदों के व्यापारी उपस्थित रहे।